Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में कहा, भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

उन्होंने कहा, "इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है।"

06 Feb 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में कहा, भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

पणजी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) गोवा के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह-2024 का उद्घाटन करते हुए कहा, " इस वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी से अधिक हो गई है। भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

उन्होंने कहा, "इंडिया एनर्जी वीक के इस दूसरे संस्करण में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हमारे लिए ये बहुत खुशी की बात है कि इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले गोवा में हो रहा है।" प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले दक्षिण गोवा के बेतुल में ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गोवा अपने आतिथ्य भाव के लिए जाना जाता है। गोवा आज विकास के नए प्रतिमानों को छू रहा है। आज जब हम गोवा में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की बात करने के लिए एकजुट हुए हैं। टिकाऊ भविष्य के बारे में बात करने जा रहे हैं। इसके लिए गोवा परफेक्ट डेस्टिनेशन है।"

इससे पहले केंद्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विकास केंद्र और वैश्विक ऊर्जा के लिए मांग केंद्र बन रहा है। इस स्थिति को दर्शाते हुए, केवल दो वर्षों में एनर्जी इंडिया एनर्जी वीक वैश्विक ऊर्जा कैलेंडर पर एक प्रमुख तारीख बन गया है। इस वर्ष हमारे पास 900 प्रदर्शक हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News